
विवाहिता से रेप, बोली-जबरन घर में घुस गया, किसी से कहने पर दी जान से मारने की धमकी।
अयोध्या।
अयोध्या में विवाहित ने घर में घुसकर एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ने अपने ही वार्ड की एक युवक पर आरोप लगाया है कि गुरुवार की शाम करीब पांच बजे जब को घर में कोई नहीं था। तब वार्ड निवासी एक युवक घर में घुसकर दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देते हुए युवक फरार हो गया। पीड़ित महिला ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी थी।
पीड़िता ने परिजनों के साथ थाना पूरा कलंदर पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दिया, तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक थाना पूरा कलंदर देवेंद्र सिंह से जब बात की गई तो उन्होंने ने बताया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम को महिला अपने पति ससुर और सासू के साथ पुलिस चौकी भदरसा पहुंचकर आरोपी युवक के साथ ही जाने की बात कह रही थी। विवाहिता के मायके के लोगों के आने के बाद आरोपी युवक के साथ जाने से मना किया था। युवक के खिलाफ रेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर दिया। स्थानीय लोगों की माने तो कई माह से दोनों में प्रेम प्रसंग भी चल रहा था।
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More
डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More
चोरी गये सामान व एक अदद अवैध चाकू के साथ वांछित शातिर चोर को थाना… Read More
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More