
पुलिस भर्ती, दूसरे चरण के पहले दिन 21.05 फीसदी अभ्यर्थी नदारद।
अयोध्या।
अयोध्या पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण के पहले दिन शहर के 12 केंद्रों पर 78.05 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि 21.05 प्रतिशत अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के नेतृत्व में सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहे। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। तीन चरणों में जांच-पड़ताल के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश मिला। वरिष्ठ अफसरों ने केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा।
शुक्रवार को पहली पाली में 4632 में से 3616 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 1016 अनुपस्थित रहे। इस पाली में 78.06 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। दूसरी पाली में 4632 में से 3641 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 991 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में 78.61 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम एफआर महेंद्र सिंह ने बताया कि कड़ी सुरक्षा में सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक और पारदर्शी तरीके से परीक्षा हुई है। कहीं से किसी तरह के गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली है।
वे खुद एसपी सिटी मधुबन सिंह के साथ केंद्रों पर भ्रमणशील रहे। उनके अलावा अन्य वरिष्ठ अफसरों ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More