
नापदान नाली बंद करने को लेकर 2 पक्षों में विवाद, मिट्टी डालकर बंद करने का आरोप, मारपीट।
हैदरगंज अयोध्या।
अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के जजवारा गांव में पुश्तैनी नापदान की नाली बंद करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बाच हाथापाई शुरू हो गई।
पीड़िता श्रीमती निर्मला द्वारा का विरोध करने पर विपक्षी के परिवार के सदस्यों ने मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर दोनों पक्षों को शांत किया। इस मामले में आरोपी की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है और मजे की बात है कि चोटहिल पीड़ित पक्ष का मुकदमा न दर्ज करने का मामला प्रकाश में आया है।
पीड़िता ने बताया कि हमारी पुरानी नादान की नली को बंद कर रहे थे और ललकारते हुए गाली बकते हुए कह रहे थे जो होगा देख लेंगे। मै भाग कर अपने घर में घुस गई तो विपक्षीगढ़ मुझे मां बहन की भद्दी भद्दी गाली देते हुए व जान से मनी धमकी देते हुए मेरे ऊपर टूट पड़े और मेरे घर में घुसकर मेरा बाल पकड़ कर पाता के पटक कर लात घुसो डंडों से मरने लगे और चिकनी चिल्लाने पर मुझे और मेरी देवरानी सरिता व विकास दौड़े तो उन्हें भी विपक्षी गणों ने पूरी तरह से मारा पीटा , मैं और सरिता व विकास को काफी चोटे आई । मेरे घर में घुसकर तोड़फोड़ भी किया और जिससे मेरा बहुत नुकसान हुआ है।
शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि इस संबंध में उसी दिन थाना हैदरगंज में विपक्षी के विरुद्ध शिकायत पत्र दिया था किंतु विपक्षी गढ़ के राजनीतिक प्रभाव के कारण ना तो मेरी सुनवाई हुई और ना ही मेरा मेडिकल कराया गया, तब मजबूर होकर जिला अस्पताल अयोध्या में 28 मार्च को मेडिकल करवाया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों की लिखित शिकायत पर मामले की गहनता से जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More