अयोध्या उत्तर प्रदेश

भाजपा के संगठन में जिलाध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव को लेकर 31 दावेदारों ने लिया नामांकन पत्र। अयोध्या

भाजपा के संगठन में जिलाध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव को लेकर 31 दावेदारों ने लिया नामांकन पत्र।

अयोध्या।

अयोध्या भाजपा के संगठन में जिलाध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव को लेकर रविवार को नामांकन पत्र जिला सहायक चुनाव अधिकारी शोभनाथ वर्मा और अशोक मिश्र ने सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में वितरित किया। इस दौरान पद के 31 दावेदारों ने नामांकन पत्र लिया। सोमवार को इन नामांकन पत्रों को भाजपा कार्यालय में दोपहर 12 से दो बजे तक जमा किया जाएगा।

पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, जिला महामंत्री राघवेंद्र पांडेय, इंद्रभान सिंह, अशोक कसौधन, कृष्ण कुमार शर्मा उर्फ नान्हू, राधेश्याम त्यागी, सर्वजीत सिंह, मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव कुमार तिवारी, राम मोहन भारती, रणवीर सिंह, राम सजीवन मिश्र, बबलू पासी, चंद्रकेश रावत, मनोज वर्मा, शिव गोविंद पांडेय, अभय सिंह व शिवानंद सिंह सहित 31 दावेदारों ने नामांकन पत्र प्राप्त किया।

जिला सहायक चुनाव अधिकारी शोभनाथ नाथ वर्मा ने बताया कि सोमवार को जिला चुनाव अधिकारी वाईपी सिंह की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिला चुनाव अधिकारी उसे लेकर लखनऊ पार्टी मुख्यालय जाएंगे। लखनऊ मुख्यालय से जिलाध्यक्ष पद पर निर्णय किया जाएगा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago