अयोध्या उत्तर प्रदेश

शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, केस।

शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, केस।

बाबा बाज़ार अयोध्या।

अयोध्या जिले के रूदौली के उमापुर क्षेत्र में राम लखन इंटर कॉलेज के एक अध्यापक पर कक्षा तीन के एक छात्र की पिटाई का आरोप है। छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम सुनबा निवासी राज बहादुर सिंह का 11 वर्षीय (पुत्र) योगेश सिंह इंटर कालेज में कक्षा तीन का छात्र है। आरोप है कि मंगलवार को विद्यालय के अध्यापक सिद्धनाथ यादव ने छात्र की निर्मम तरीके से पिटाई कर दी। इससे उसके पैर में काफी चोट आ गई है। आरोपी ने बच्चे से कहा कि घर में किसी को घटना के बारे में बताओगे तो जान से मार देंगे।

पीड़ित के चाचा विजय सिंह ने बताया कि बच्चे का कसूर इतना था कि उसने होमवर्क पूरा नहीं किया था। इसी बात से खफा गुरु जी ने बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी।

बाबा बाजार के थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि विद्यालय के अध्यापक ने छात्र को छड़ी से मारा था। प्रथम दृष्टया घटना सत्य पाई गई। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago