हैदरगजं - अयोध्या

हैदरगंज में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, घटनास्थल पर छोड़ा देसी तमंचा।

हैदरगंज में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, घटनास्थल पर छोड़ा देसी तमंचा।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के रखौना गांव में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, लेकिन जाते समय घटनास्थल पर एक देसी तमंचा छोड़ गए। इस नृशंस हत्या से पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल व्याप्त है।

मृतक की पहचान रखौना गांव निवासी विजय श्याम विश्वकर्मा (35) वर्ष (पुत्र) राम लवल के रूप में हुई है। बताया गया कि विजय श्याम मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे किसी काम से गांव से हैदरगंज की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह सीहीपुर कसिया डाडे गंगानगर मार्ग पर पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से घायल विजय श्याम को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज ले जाया गया। वहां फार्मासिस्ट विनय कुमार सिंह तथा चिकित्सक डॉ. अब्दुल कादिर और डॉ. राकेश ने उपचार शुरू किया, लेकिन हालत बेहद नाजुक होने के कारण कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

विजय श्याम अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। वह गांव के चौराहे के पास फर्नीचर की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे—बेटा अंश और बेटी अंशिका हैं।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहन यादव ने बताया कि विजय श्याम एक शांत और मेहनती व्यक्ति थे। उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश होने की जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे हत्या के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही हैदरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी बीकापुर पीयूष कुमार ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मौके से मिले देसी तमंचे को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago