अमेठी - उत्तरप्रदेश

पत्नी और बेटियों के साथ मारे गए दलित टीचर के परिवार क UP सरकार ने दी आर्थिक सहायता।

पत्नी और बेटियों के साथ मारे गए दलित टीचर के परिवार क UP सरकार ने दी आर्थिक सहायता।

अमेठी।

उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले में एक दलित टीचर सुनील को उसकी पत्नी और दो बेटियों के साथ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब राज्य सरकार ने परिवार की आर्थिक मदद की है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य मंत्री राकेश सचान ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये, 33 लाख रुपये का एक और चेक और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत एक मकान, पांच बीघा जमीन का आवंटन किया है।

राज्य सूचना निदेशक शिशिर ने बताया, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मामले पर करीबी नजर रखे हुए हैं और उन्होंने अधिकारियों को परिवार की सुरक्षा और खुशहाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.” इसके अलावा, ऊंचाहार विधायक मनोज पांडेय के साथ सचान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की, उन्हें सरकार की तरफ से सहयोग का आश्वासन दिया और न्याय दिलाने का वादा किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थ, उपजिला मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ चौधरी, समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago