
श्रीरामलला के दर्शन को पैदल निकले सपा विधायक का जिले की सीमा पिठला में हुआ भव्य स्वागत।
अयोध्या।
अमेठी जिले के गौरीगंज विधानसभा से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह अयोध्या श्रीरामलला के दर्शन के लिए पद यात्रा पर निकले हैं। उनके साथ हजारों लोगों का जत्था भी है। 108 किलोमीटर पैदल चलकर वे श्रीरामलला के दर्शन करेंगे।
गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने पदयात्रा के दौरान कहा कि पूर्व में मैंने अयोध्या धाम जाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा था, लेकिन उस समय दलीय प्रतिबद्धता के चलते नहीं जा सका। उस समय राजनीतिक आकाओं ने कहा कि उनका दल नहीं जाएगा।
इस पदयात्रा का उद्देश्य केवल प्रभु राम के दर्शन कर अपना जीवन धन्य करना ही नहीं है, बल्कि सनातन विरोधी मानसिकता के राजनेताओं को जवाब देना भी है। जो हमारे देवी-देवताओं को गाली देते हैं। उन पर अभद्र टिप्पणी करते हैं। राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं। तुलसीदास जी की लेखनी पर प्रश्न चिह्न लगाते हैं। रामचरितमानस की प्रतियां जलवाते हैं। जो हिंदू धर्म के लोगों को जातियों में बांटकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं।
विधायक ने बताया कि राम मंदिर बनने के बाद श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन से ही पैदल चलकर श्रीराम प्रभु के दर्शन करने का संकल्प लिया था। 11 नवंबर सोमवार को उन्होंने अपने पैतृक गांव मऊ गौरीगंज से पैदल यात्रा प्रारंभ की, जिसमें उनके साथ हजारों भक्त पदयात्रा में शामिल हुए। पहले दिन पदयात्रा गौरीगंज से मुसाफिरखाना होते हुए अयोध्या जिले की सीमा हलियापुर पहुंची।
हलियापुर आमघाट पुल पहुंचते ही विधायक राकेश प्रताप सिंह का सैंकड़ों सामरथक ने फूल माला और ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।
उसके बाद हलियापुर पिठला अयोध्या बॉर्डर ढोल नगाड़ों के साथ आगे के लिए रवाना किया। जगह जगह जलपान की व्यवस्था रही। हलियापुर के एक निजी संस्थान में अल्पविराम के बाद यात्रा पुनः प्रारंभ हुई, जिसका रात्रि ठहराव इनायत नगर में होगा और 13 तारीख को यात्रा इनायतनगर से प्रारंभ होगी। 14 तारीख को 8:00 बजे राम की पहाड़ी होते हुए प्रभु श्री राम का दर्शन और हनुमानगढ़ पूजन करेंगे।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More