अमेठी - उत्तरप्रदेश

सरकारी नौकरी, आयुष्मान कार्ड, पांच बीघा जमीन, अमेठी मर्डर केस के पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री योगी का बड़ा ऐलान।

सरकारी नौकरी, आयुष्मान कार्ड, पांच बीघा जमीन, अमेठी मर्डर केस के पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री योगी का बड़ा ऐलान।

अमेठी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अमेठी मर्डर केस के पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। समाजवादी पार्टी के बागी विधायक मनोज पांडे दलित शिक्षक के परिवार के सदस्यों को लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने पीड़ित परिजनों से हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी।

सीएम योगी ने अमेठी हत्याकांड के पीड़ित परिवार के सदस्यों से घटना के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री आवास, एक सदस्य को सरकारी नौकरी, खेती के लिए पांच बीघा जमीन, आयुष्मान कार्ड, लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई और उच्च स्तर पर जांच कराने के लिए कहा। अमेठी मर्डर केस का खुद सीएम योगी ने तत्काल संज्ञान लिया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता करने की बात कही। योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद मृतक शिक्षक सुनील के पिता व भाभी ने बताया कि वह सीएम के आश्वसन से संतुष्ट हैं। उन्होंने आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई करवाई है।

पीड़ित परिवार के साथ आए स्थानीय विधायक मनोज पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के साथ पीएम आवास, पांच बीघा खेती योग्य जमीन, परिवार के मुखिया की सहमति पर एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आयुष्मान कार्ड मुहैया कराने का भरोसा दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के सरकारी आवास पर पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ऊंचाहार विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री मनोज पांडेय जी की उपस्थिति में जनपद अमेठी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के पीड़ित परिजनों से भेंट की। उत्तर प्रदेश सरकार पूरी संवेदना एवं प्रतिबद्धता के साथ शोक संतप्त परिजनों के साथ हैष आश्वस्त रहें, पीड़ितों को अवश्य न्याय मिलेगा, दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago