
दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल।
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म की नीयत से घर की छत पर चढ़कर बालिका के साथ बीकापुर कस्बे के एक मुहल्ले में किए गए दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने की कार्यवाई संपन्न हो गई। आरोपी मनजीत कुमार के खिलाफ कोतवाली बीकापुर की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप का एफआईआर दर्ज कर लिया था परंतु पीड़िता का मेडिकल जांच नही कराया था।
5 अक्टूबर को पीड़िता का 164 का मजिस्ट्रेट एकता सिंह सिविल जज सीनियर डिवीजन चतुर्थ के न्यायालय में जांच अधिकारी अविनाश त्रिपाठी के द्वारा लाकर बयान दर्ज कराया गया और पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया। पुलिस ने बयान दर्ज करके अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
दुष्कर्म के आरोपी मंजीत को पुलिस 28 व 29 सितंबर की रात की घटना को दर्ज करने पर भी मेडिकल एक सप्ताह बाद 5 अगस्त को कराया जाना पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है, क्योंकि जानकार बताते हैं कि दुष्कर्म के आरोपी को देर से मेडिकल कराने पर इसका लाभ सीधे मिल सकता है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More