अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

भाजपा उम्मीदवार रितेश पांडे समेत चार उम्मीदवारों ने भरा पर्चा।

भाजपा उम्मीदवार रितेश पांडे समेत चार उम्मीदवारों ने भरा पर्चा।


अम्बेडकरनगर।

अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार रितेश पांडे ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। भाजपा उम्मीदवार रितेश पांडे ने रिटर्निंग ऑफिसर अविनाश सिंह के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन के दौरा रितेश पांडे के साथ प्रस्ताव भी मौजूद रहे।
वहीं पीस पार्टी के प्रत्याशी शबाना खातून द्वारा दो सेट में नामांकन पत्र जमा किया गया। भागीदारी पार्टी की प्रत्याशी रामनरेश द्वारा दो सेट में नामांकन पत्र जमा किया गया और मौलिक अधिकार पार्टी प्रत्याशी रामबुझ द्वारा एक सेट में नामांकन पत्र जमा किया गया। वहीं शुक्रवार को सिर्फ एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई है। कोई भी उम्मीदवार न्यायालय जिला अधिकारी जिला मजिस्ट्रेट पर 6 मई तक 11 बजे से 3 बजे के मध्य किसी भी दिन सार्वजनिक अवकाश को छोडक़र कर नामांकन कर सकता है। 29 अप्रैल से शुरू हो रहे नामांकन की प्रक्रिया छह मई तक चलेगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच सात मई को संपन्न होगी। नौ मई को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। 24 मई को राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर से पोलिंग पार्टी की रवानगी की जाएगी। 25 मई को मतदान और चार जून को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में मतगणना का कार्य संपन्न किया जाएगा। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में बैरीकेडिंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। नामांकन निर्धारित तिथि में सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर किसी भी दिन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा।

भाजपा उम्मीदवार रितेश पांडेय ने कहा कि दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया है। हमारी रणनीति है कि हम सर्व समाज को लेकर आगे बढ़े। इस लोकसभा चुनाव में भारी अंतराल से भाजपा जीत हासिल करेगी। हमारा मुद्दा है यहां पर जल्द से जल्द उद्योग लगाए जाएं। जिससे जनपद के युवओं और लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। वहीं मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना हो। साथ ही केंद्रीय विद्यालय की स्थापना प्राथमिकता से की जाएगी। इसके अलावा कई अन्य मुद्दे भी हैं जिनकों लेकर हम चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा उनकी लड़ाई किसी से नहीं है। यहां भाजपा बड़े अंतर से चुनाव जीतेगी।

भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडे के जुलूस निकालकर शक्ति का प्रदर्शन किया। जुलूस संघतिया, शहजादपुर के पल्लवी राइस मिल से मोटर साइकिलों और चार पहिया वाहनों के साथ निकल कर शहजादपुर अंदर से होते हुए तहसील तिराहा होते हुए सीडीओ आवास के सामने मैदान में होने वाले विशाल नामांकन जनसभा में शामिल हुए। जुलूस में बाइकों और चार पहिया वाहनों का तांता लगा रहा। जिसके चलते लोगों को जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा।
रैली में मुख्य रूप से निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, लोकसभा कलस्टर सह प्रभारी कैबिनेट मंत्री दया शंकर सिंह, भाजपा जिला प्रभारी पदम सेन चौधरी, लोक सभा प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, लोकसभा संयोजक अवधेश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा सहित भाजपा, निषाद पार्टी, अपना दल, राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष मुख्य रूप से शामिल रहे।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago