सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

पैसा निकालकर जा रहे फौजी से छिनैती का प्रयास, स्थानीय लोगों ने बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

पैसा निकालकर जा रहे फौजी से छिनैती का प्रयास, स्थानीय लोगों ने बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

342 - पैसा निकालकर जा रहे फौजी से छिनैती का प्रयास, स्थानीय लोगों ने बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

सुलतानपुर।

सुल्तानपुर जिले में बैंक शाखा से पेंशन निकालकर घर जा रहे फौजी से बाइक सवार बदमाशों ने छिनैती कर ली। भागने के दौरान बदमाश बाइक से गिर गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसको पकड़ लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल फौजी व दोनों बदमाश को सीएचसी मे भर्ती कराया है।

कोतवाली देहात के कामतागंज से शंभूगंज रोड पर अंग्रेजी शराब की दुकान के आगे तिवारीपुर भरथीपुर निवासी फौजी व ग्राम प्रधान के बड़े भाई रामचंद्र मिश्र से बदमाशों ने छिनैती कर ली। वह सुलतानपुर की स्टेट बैंक से 10 हजार रुपए निकालकर सवारी वाहन से कामतागंज में उतरे। बदमाश वहीं से उनका पीछा किए थे। कामतागंज में वह उतरकर साइकिल से घर जाने लगे। बाजार पार कर जैसे वह शंभूगंज रोड पर सरकारी अंग्रेजी शराब के ठेके के पास पहुंचे बदमाश उनका बैग छीनने लगे। वह बैग के साथ ही साइकिल से सड़क पर गिरकर गये। बदमाश भी बैग न छूटने से बाइक लेकर गिर गया। तब तक राहगीर व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये। मौके पर पहुंचे लोगों ने छिनैती करने वाले बाइक सवार आरोपियों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने छिनैती करने वाले आरोपी को सूचना के बाद पहुंची कोतवाली देहात पुलिस को सौंप दिया है।

देहात कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छिनैती करने वाला एक युवक धम्मौर सुलतानपुर तथा दूसरा प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है। छिनैती कर भाग रहे युवक बाइक से गिरकर घायल हो गये थे तथा पींड़ित फौजी भी चोटहिल हो गये है। दोनों को भदैंया सीएचसी पर इलाज कराया जा रहा है।

editor

Recent Posts

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

1 day ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago