अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की तैयारियां पूरी, शिवबाबा धाम में 312 जोड़ों का होगा विवाह।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की तैयारियां पूरी, शिवबाबा धाम में 312 जोड़ों का होगा विवाह।

अंबेडकर नगर।

अंबेडकरनगर जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को अकबरपुर स्थित शिवबाबा धाम में 312 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को नोडल अधिकारी नामित किया है। वहीं, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी को कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंच, स्वागत, विवाह मंडप, भोजन पंडाल, साज-सज्जा, सामग्री वितरण और स्वच्छता सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।

कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, अग्निशमन व्यवस्था और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए भी अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती के साथ मोबाइल मेडिकल वैन की व्यवस्था रहेगी। यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विवाह समारोह में शामिल होने वाले 312 जोड़ों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर भोजन, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता की व्यवस्थाएं बेहतर होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये की धनराशि निर्धारित है। इसमें 64 हजार रुपये लाभार्थी के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं, जबकि 21 हजार रुपये का दैनिक उपयोगी सामान दिया जाता है। शेष 15 हजार रुपये बारातियों व परिजनों के स्वागत-सत्कार, भोजन, नाश्ता, टेंट आदि व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को गरिमापूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।

(फ़ोटो काल्पनिक है)

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

2 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

2 weeks ago