
अयोध्या लोकसभा चुनाव के लिए दो मई को 11 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। बसपा प्रत्याशी तथा मौलिक अधिकारी पार्टी ने पुनः नामांकन दाखिल किया।
गुरूवार को कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से अरविन्द सेन ने 01 सेट में, अखिल भारतीय कल्याण दल से जगत सिंह ने 01 सेट में, भारतीय जन जन पार्टी से राजीत राम ने 01 सेट में, लोकतांत्रिक लोकराज्यम पार्टी से अश्वनी कुमार पांडेय ने 02 सेट में, निर्दलीय लाल मणि ने 01 सेट में, अरुण कुमार ने 01 सेट में, राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी से अनिल कुमार उर्फ अनिल कुमार रावत ने 01 सेट में, बहुजन मुक्ति पार्टी से फरीद सलमानी ने 01 सेट में, निर्दलीय पवन कुमार तिवारी ने 01 सेट में, किशन कुमार तथा अम्बरीश देव गुप्ता ने नामांकन किया। बसपा से सच्चिदानंद ने 02 सेट में तथा कंचन (मौलिक अधिकार पार्टी) ने 01 सेट में पुनः नामांकन दाखिल किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि गुरूवार को 04 प्रत्याशियों अथवा उनके प्रतिनिधियों द्वारा 01-01 सेट नामांकन फार्म लिये। इस प्रकार अभी तक विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा कुल 50 सेट नामांकन पत्र लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 54 लोकसभा फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन कक्ष में पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह कार्य समाप्ति तक नामांकन सम्बंधी कार्यवाही की गयी। इस दौरान सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/उप जिलाधिकारी सदर श्री राजकुमार पांडेय सहित नामांकन एवं अन्य चुनावी प्रक्रिया में लगे अधिकारीगण मौजूद रहे।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More