सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

पूर्व विधायक सोनू सिंह समेत 19 बरी,19 साल पुराने मामले में कोर्ट का फैसला

पूर्व विधायक सोनू सिंह समेत 19 बरी,19 साल पुराने मामले में कोर्ट का फैसला।

सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले के इसौली के पूर्व विधायक और वर्तमान में सपा नेता चंद्रभद्र सिंह ‘सोनू’ समेत उनके 18 समर्थकों को बड़ी राहत मिली है। शनिवार को एमपी/एमएलए कोर्ट ने 19 साल पुराने एक मामले में सभी को बरी कर दिया। यह मामला कूरेभार थाने में मारपीट और अन्य धाराओं में दर्ज किया गया था।
यह घटना 24 अगस्त 2006 की है, जब चंद्रभद्र सिंह ‘सोनू’ विधायक थे। कूरेभार थाने में तैनात सिपाही यावर अली पर थाने में घुसकर हमले का आरोप पूर्व विधायक के भाई यशभद्र सिंह ‘मोनू’ और उनके साथियों पर लगा था।
इस मामले में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अजय मिश्रा अपनी टीम के साथ मायंग गांव पहुंचे थे। वे मोनू सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पूर्व विधायक के घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद जनता में आक्रोश भड़क गया और जमकर बवाल हुआ।
इस घटना को लेकर कूरेभार थाने में चंद्रभद्र सिंह समेत 300-400 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में 25 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। मुकदमे की सुनवाई के दौरान 6 आरोपियों की मौत हो गई, जिसके बाद 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा चला।
पूर्व विधायक के अधिवक्ता रूद्र प्रताप सिंह उर्फ मदन सिंह ने बताया कि एमपी/एमएलए कोर्ट ने अब सभी 19 आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट के फैसले के बाद विधायक समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पूर्व विधायक ने इसे सत्य की जीत बताया और अदालतों पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago