
फिर पकड़ा गया पूर्वांचल एक्स्प्रेस वे पर पशुओं से भरा कंटेनर, जांच में जुटी पुलिस।
सुलतानपुर।
सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे मार्ग पर पशु तस्करों के लिए सुरक्षित मार्ग बन गया है। जिस पर प्रतिदिन पशु तस्कर पशुओं से भरी ट्रक लेकर निकल रहे है। एक्सप्रेस वे पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को भनक तक नहीं लग पाती। जब पशुओं से भरी ट्रक हादसे की शिकार होती है तो इसकी जानकारी मिलती है। शनिवार की सुबह लखनऊ की तरफ से बिहार जा रही, पशुओं से भरी कंटेनर जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के 136 किमी पर खराब हो गई। कंटेनर का टायर पंक्चर होते ही चालक व क्लीनर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राम जगत तिवारी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची जयसिंहपुर पुलिस को कंटेनर में कई भैस लदी मिली, तो इसकी सूचना पशु चिकित्सा अधिकारी को दिया। जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि भैसे से भरी कंटेनर मिली है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More