सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

खारा के जंगल में लगी आग, काफी नुकसान।

खारा के जंगल में लगी आग, काफी नुकसान।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले के थाना क्षेत्र के खारा ग्राम पंचायत में रविवार दोपहर को जंगल में अचानक आग लग गई। जिसके चलते वन सम्पदा के साथ जंगल में बना एक साधू का आश्रम भी आग की जद में आ गया और काफी नुकसान हुआ। दो घंटे की कडी़ मेहनत के बाद फायर सर्विस आग पर काबू पा सका।

रविवार को खारा ग्राम पंचायत के जंगल में अचानक अज्ञात कारण से आग लग गई। हवा तेज होने के चलते आग बेकाबू हो गयी। कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सैकड़ों बीघे में फैले जंगल को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। आग की जद मे जंगल में स्थित देवकी नंदन मंदिर पर बनी कुटिया भी आ गई, जिससे उसमें रखा लाखों का सामान जल कर खाक हो गया। जंगल में वन विभाग द्वारा हजारों की संख्या में रोपे गये पेड़ भी जल गये। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को दी गई। विभाग की दो-गाड़ियों द्वारा कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago