अयोध्या उत्तर प्रदेश

रेल यात्रियों को समुचित व्यवस्थाएं देने की हिदायत दे गए एडीआरएम।

रेल यात्रियों को समुचित व्यवस्थाएं देने की हिदायत दे गए एडीआरएम।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में नई दिल्ली बड़ौदा हाउस के अपर महाप्रबंधक एके सिंघल ने रविवार को अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट जंक्शन का निरीक्षण कर स्टेशनों पर उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रेलवे प्रबंधन को यात्रियों के लिए खानपान और अन्य व्यवस्था को सुनिश्चित कराने की हिदायत दी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के स्टेशनों का जायजा लेने निकले अपर महाप्रबंधक जनपद पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशनों पर उपलब्ध समस्त व्यवस्थाओं की जानकारी ली। 

अयोध्या धाम जंक्शन स्टेशन पहुंचे अपर महाप्रबंधक ने स्वचालित सीढ़ियों, प्लेटफार्म, स्टेशन परिसर, यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए यात्री प्रबंधन की नीतियों, खानपान की व्यवस्था एवं इसकी गुणवत्ता, शुद्ध पेयजल की उचित आपूर्ति सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को जांचा-परखा। वहीं अयोध्या कैंट स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, रेल परिचालन प्रणाली इत्यादि को देखा और जरूरी दिशा-निर्देश दिया।

उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक रेखा शर्मा ने बताया कि अपर महाप्रबंधक ने ग्रीष्म काल के मद्देनजर स्टेशनों पर यात्रियों के खानपान सहित सभी आवश्यक यात्री सुविधाओं की निरंतर समुचित उपलब्धता की जरूरत बताई है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को हिदायत दी है कि सभी यात्रियों को हरसंभव सहायता व सहयोग प्रदान किया जाए। निरीक्षण के समय अपर मंडल रेल प्रबंधक अयोध्या सचिन वर्मा समेत दोनों स्टेशनों के अधिकारी तथा कर्मी मौजूद रहे।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago