
अयोध्या श्रीरामनगरी में हनुमानगढ़ी पर दर्शन करने के लिए उत्तराखंड के देहरादून स्थित एस एन बाग पठान बाग हरबतपुर विकास नगर से आए 80 वर्षीय जगदीश सिंह रावत की हार्ट अटैक से मौत हो गई। रविवार की दोपहर जगदीश सिंह रावत अपने परिवार के साथ अयोध्या में दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचे थे।
हनुमानगढ़ी पर दर्शन करने के बाद निकास मार्ग से निकल रहे थे। अचानक से उनके सीने में तेज दर्द उठा और वहीं बैठ गए, जिसके बाद वहां पर तैनात सिपाही ने तबियत खराब होने की सूचना अधिकारियों को दी तो मौके पर पहुंचे राम जन्मभूमि थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडे और कटरा चौकी इंचार्ज संदीप सिंह ने उन्हें तत्काल श्रीराम चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक जगदीश सिंह खाली पेट दर्शन पूजन कर रहे थे। सुबह से कई बार परिवार के द्वारा जलपान करने का आग्रह किया गया तो उन्होंने दर्शन करने के बाद खाने की बात कही थी। हनुमानगढ़ी से उतरने वक्त सीने में दर्द होने लगा और वहीं पर लेट गए। शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
सपा नेता ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया… Read More
जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल के फिजीशियन डा.… Read More
कथावाचक पर 15 हजार का इनाम। बीकापुर_अयोध्या। अयोध्या अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में… Read More
एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More
वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More
केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More