
सुल्तानपुर जिले में कारतूस से भरा दो अवैध असलहा लेकर चल रहा युवक, अचानक ट्रिगर दबने से घायल हो गया था। घटना को छुपाने व इलाज कराने के लिए युवक ने अज्ञात लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस की विवेचना में सच्चाई सामने आ ही गई। उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए अवैध असलहा व कारतूस बरामद कराया। पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा है।
रविवार की शाम जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के धरसौली निवासी आदित्य सिंह को अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारे जाने की सूचना मिली। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने युवक को सीएचसी जयसिंहपुर लाई। जहां मौजूद चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज सुलतानपुर रेफर कर दिया था। परिजनों द्वारा पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र भी मिला था। लेकिन पुलिस को मामला संदिग्ध लगा तो जांच पड़ताल शुरू किया।
हल्का दरोगा हीरालाल यादव की जांच में युवक की सच्चाई सामने आ गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम घर से आदित्य दो अवैध असलहा लोडकर कमर में खोंसकर बाइक से बगिया चौराहा आ रहा था। किसी काम से जब वह गंगापुर अर्जुनपुर गांव के पास बाइक से उतरा तो इसी बीच असलहे का ट्रिगर दब गया और फायर हो गया। गोली अंडरवियर व पैंट चीरते हुए उसके बाएं जांघ में लग गई। युवक ने घटना से बचने के लिए असलहों व कारतूस को झाड़ियों में छिपाकर नया मोड़ दे दिया था। युवक की निशान देही पर पुलिस ने दो अवैध असलहा, दो मैगजीन, आठ जिंदा कारतूस बरामद किया है।
जयसिंहपुर कोतवाल प्रेमचंद सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाते हुए न्यायालय भेजा गया था। जहां से उसे जेल भेजने की कार्यवाही की गई।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More