अयोध्या उत्तर प्रदेश

अवैध कटान व खनन पर नियंत्रण के लिए प्रवर्तन दल का किया गया गठन।

अवैध कटान व खनन पर नियंत्रण के लिए प्रवर्तन दल का किया गया गठन।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में अवैध कटान व खनन पर नियंत्रण लगाने के लिए मुख्य वन संरक्षक की ओर से पहली बार अयोध्या और देवीपाटन मंडल के लिए जोन स्तरीय प्रवर्तन दल का गठन किया है। इसमें दोनों मंडलों के कर्मचारियों को शामिल किया गया है। टीम का नेतृत्व व प्रवर्तन दल का प्रभार अयोध्या के मया रेंज में डिप्टी रेंजर के पद पर तैनात रवि शंकर प्रसाद को मिला है। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक रेणु सिंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार प्रवर्तन दल के सभी सदस्य अपने पूर्व आवंटित कार्यों के साथ-साथ प्रवर्तन दल का भी कार्य करेंगे। साथ ही प्रत्येक कार्रवाई की सूचना भी देनी अनिवार्य होगी।

देवीपाटन मंडल के उप वन राजिक उमेश कुमार को टीम में उपप्रभारी का जिम्मा मिला है। सदस्य के रूप में गोंडा रेंज के उप वन राजिक अमरीश चौधरी, श्रावस्ती रेंज के उप वन राजिक योगेंद्र यादव, बहराइच वन प्रभाग के जहीरूद्दीन खान, सुल्तानपुर कादीपुर रेंज के वन दारोगा चंद्रभान सोनकर, रामसनेही घाट रेंज के मो.आशिफ, गोंडा के टिकरी रेंज के वन रक्षक मनीष सिंह, अमेठी गौरीगंज के वन रक्षक आलोक सिंह, बीकापुर के माली राम प्रकाश व कुमारगंज रेंज के वन रक्षक लोकेश शर्मा को शामिल किया गया है।

प्रभारी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि टीम के गठन के साथ ही सक्रियता बढ़ा दी गई है। हमारा प्रयास रहेगा कि दोनों मंडलों में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाया जाए।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

13 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

13 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

18 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

21 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago