
अयोध्या श्रीरामनगरी में श्रीरामलला के दिव्य मंदिर में विराजने के बाद रामनवमी पर अलौकिक राममंदिर में ऊपरी तल से भूतल तक दर्पण से दर्पण टकराती भगवान भास्कर दिवाकर की किरणें मध्य दिवस में श्रीरामलला के मस्तक का अभिषेक किया। तो राम भक्तों का रोम रोम पुलकित हो उठा। मंदिर में उपस्थित भक्तों की भारी भीड़ ने इस अविस्मरणीय पल की यादों को सहेजने में लगी थी। अपने घरों में टीवी के सामने बैठे लोगों इस दृश्य को देख भाव विभोर हो गए। श्रीराम नवमी पर पूरी रामनगरी दुल्हन की तरह सजी-संवरी व निखरी थी। शताब्दियों के संघर्ष के बाद हमारे आराध्य का अपने जन्म स्थान विराजमान होने के बाद यह पहला जन्मोत्सव है।
सूर्य किरणों से भगवान के मस्तक का अभिषेक इतना आसान नही थी। पृथ्वी की गति के व सूर्य दिशा की गणना करके उपरी तल से राम लला के ललाट तक सूर्य किरणों को पहुंचाना था। वैज्ञानिक सफल हुए और 75 मिलीमीटर टीके के रूप में सूर्य किरणें राम लला के ललाट तक पहुंची। श्रीरामलला के जयकारों के बीच आरती संपन्न हुई। विशेष रूप से तैयार कराया गया धनिया की पंजीरी समेत अन्य प्रसाद बांटा गया। श्रीराम लला को भी छप्पन भोग लगाया गया।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More