इनायत नगर - अयोध्या

नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार की मौत।

नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हादसे का वीडियो रायबरेली हाईवे के टोल प्लाजा के CCTV कैमरे में हुई कैद।

इनायत नगर_अयोध्या ।

अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र के रायबरेली हाईवे पर एक हादसा हुआ। हादसे में नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना ग्राम रसूलपुर मीठे गांव स्थित टोल प्लाजा की है। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई थी, जिसका वीडियो सोमवार को वायरल हो रहा है। ग्राम रसूलपुर मीठे गांव में अयोध्या-रायबरेली फोरलेन के टोल प्लाजा के पास बाइक सवार युवक को नीलगाय ने टक्कर मार दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दिन में 12:37 बजे एक बाइक सवार युवक रसूलपुर टोल प्लाजा क्रॉस करके थोड़ी ही दूर गया था कि तभी अचानक सड़क के पश्चिमी लेन की ओर से एक नीलगाय कूदते हुए आया और युवक की बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। दुर्घटना में नीलगाय की सींग युवक के सीने में घुस जाने के कारण युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा।

घटना के तुरंत बाद टोल प्लाजा पर मौजूद एनएचएआई की 1033 एंबुलेंस ने बाइक सवार युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे को मृत घोषित कर दिया। टोल प्लाजा के एंबुलेंस कर्मियों के अनुसार मृतक युवक मुकेश पांडेय (28) पुत्र सुरेंद्र पांडेय निवासी ग्राम पंचायत सारी पूरे विजई पाठक थाना इनायत नगर का निवासी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

9 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

9 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

15 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

18 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago