
तालाब में मिला नवजात का शव, इनायत नगर में पानी में उतराता दिखाई दिया, 24 घंटे पहले जन्मे बच्चे की शिनाख्त जारी।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के कोतवाली इनायत नगर के हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में स्थित उरुवा वैश्य गांव के पास एक तालाब में नवजात शिशु का शव तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने जैसे ही शव देखा, तुरंत डायल 112 को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी वीरेन्द्र कुमार पाल ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर शव को तालाब से निकलवाया। नायाब तहसीलदार मिल्कीपुर आनन्द प्रकाश राय की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को मर्चरी भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, मृत नवजात शिशु लगभग 24 घंटे पहले का है। पुलिस कई दिशाओं में जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों का मानना है कि यह किसी की लोक-लाज बचाने का मामला हो सकता है।
चौकी प्रभारी ने बताया कि अगर 72 घंटे में शव की शिनाख्त नहीं होती है, तो पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच के लिए ग्राम चौकीदारों समेत विशेष पुलिस टीम को लगाया गया है। यह घटना समाज में मौजूद कुरीतियों और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों को दर्शाती है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More