सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

महिला बैंककर्मी से घर में घुसकर दोस्त ने की छेड़छाड़।

महिला बैंककर्मी से घर में घुसकर दोस्त ने की छेड़छाड़।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले के शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला बैंक कर्मी ने अपने दोस्त पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने व कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपी ने उसे मारा-पीटा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला बैंक कर्मी ने दी तहरीर में कहा कि वह जिले की एक बैंक शाखा में कार्यरत है। ड्यूटी के दौरान उसकी जान-पहचान बैंक में आने वाले वीरेंद्र ओझा निवासी माधवपुर थाना तरबगंज जिला गोंडा से हुई। बैंक में आने-जाने से वीरेंद्र से उसके मित्रवत संबंध हो गए। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने बैंक कर्मी के साथ कुछ फोटो ले लिए। आरोपी उससे उधार रुपये भी मांगता था। दोस्ती होने के कारण बैंक कर्मी ने काफी रुपये आरोपी को दे दिए।

आराेप है कि छह अप्रैल को आरोपी उसके कमरे में जबरन घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और मारा-पीटा। शोर मचाने पर आरोपी वीरेंद्र तेजाब फेंककर जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

10 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

10 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

16 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

19 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago