
जेई की तहरीर पर व्यापारी नेता सहित तीन पर मुकदमा।
इनायत नगर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के इनायत नगर पुलिस ने बिजली विभाग के अवर अभियंता की तहरीर पर व्यापारी नेता अरुण गुप्त सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन सभी पर बिजली कर्मियों के साथ मारपीट, तोड़फोड करने व सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का आरोप है। 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र मिल्कीपुर के अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार ने इनायत नगर पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि बीते 19 अप्रैल को रात 9:20 बजे उपकेंद्र पर इनायत नगर निवासी अरुण गुप्त व उदय प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में 25 से 30 लोगों ने आकर घेराव किया। इनकी ओर से उपकेंद्र के सभी विद्युत फीडर बंद कर दिए गए।
इस कारण से क्षेत्र के 32,000 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। यह भी आरोप है कि उपकेंद्र में अंधेरे में भीड़ की ओर से उपकरणों व सरकारी सामान को नुकसान पहुंचाने की नियत से एसएसओ सुरजीत कुमार कॉलर पड़कर कंट्रोल रूम के अंदर ले गए। गाली गलौज करते हुए धमकाने के साथ सभी एलईडी लाइट बंद कर दी। भीड़ में मौजूद अरुण गुप्त, उदय प्रकाश तिवारी व शुभम ने एसएसओ जयशंकर पांडेय के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी गई।
सीओ मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि इन सभी पर मारपीट, तोड़फोड करने व सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का आरोप है। अवर अभियंता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More
डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More
चोरी गये सामान व एक अदद अवैध चाकू के साथ वांछित शातिर चोर को थाना… Read More
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More