अयोध्या उत्तर प्रदेश

युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव।

निमंत्रण में गए बाइक सवार युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव।

इनायत नगर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुचेरा-शाहगंज संपर्क मार्ग पर स्थित डोभियारा गांव के समीप सड़क के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक सवार युवक का शव मिला है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की जांच कराने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इनायत नगर थाना की पुलिस चौकी बारुन बाजार क्षेत्र अंतर्गत टकसरा पूरे गनेशी गांव निवासी 25 वर्षीय कालिका प्रसाद (पुत्र) राम लखन चौहान का कुचेरा-शाहगंज संपर्क मार्ग के किनारे डोभियारा गांव के समीप मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। मंगलवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने सड़क के किनारे युवक का शव तथा बाइक गड्ढे में पड़ा देखा, तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई।

प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह थाने के उप निरीक्षक अमर बहादुर पटेल तथा चौकी प्रभारी बारुन द्रीवेश त्रिवेदी सहित पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और जांच के बाद शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मृतक के परिजनों ने बताया सोमवार की रात वह थाना क्षेत्र के पलिया पूरे बसावां गांव में निमंत्रण में गया था। जिसका सुबह सड़क के किनारे शव व बाइक पड़ी मिली है।

प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव में जानवर का बाल लगा था। जिससे प्रतीत होता है कि किसी जानवर के टकराने से युवक की मौत हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago