अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

नकली पेंट बेचने में लगा गैंगस्टर, पांच गिरफ्तार।

नकली पेंट बेचने में लगा गैंगस्टर, पांच गिरफ्तार।

 अम्बेडकर नगर।

अम्बेडकर नगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र पुलिस ने नकली पेंट का कारोबार करने के मामले में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक गैंगस्टर की तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि श्रीचंद चौरसिया व संतोष चौरसिया निवासी बोधीपुर अमसिन थाना गोशाईगंज तथा राम सुंदर निवासी पाली अचलपुर थाना तारून, श्याम मनोहर निवासी कस्बा बसखारी के अलावा राजेश कुमार व रामजी निवासी कनकपुर मया बाजार महाराजगंज थाना अयोध्या का एक संगठित गिरोह है। इसमें श्रीचंद गैंग का लीडर है।

आरोपी एशियन कंपनी का नकली पेंट बेचने तथा कॉपीराइट का उल्लंघन करने जैसे संगीन अपराध में लिप्त रहे हैं। गत दिवस अनुमति मिलने के बाद इन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया। इसमें से पांच आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। फरार आरोपी रामजी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago