
अयोध्या पेंट व्यवसायी ने टर्न ओवर व टैक्स शून्य दिखाते हुए लगभग 1.60 करोड़ रुपये का माल बेच दिया और निर्धारित कर जमा नहीं किया। स्टेट जीएसटी की टीम ने छापेमारी की तो मौके से लगभग 18 लाख की कर चोरी पकड़ी गई। व्यवसायी ने इनमें से 10 लाख रुपये तुरंत जमा किए हैं। यह कार्रवाई सोमवार की देर रात तक गुदड़ी बाजार स्थित फैसल एंड कंपनी पर की गई है।
स्टेट जीएसटी की विशेष अनुरक्षण शाखा (एसआईबी) के संयुक्त आयुक्त दयाशंकर टीम ने सोमवार दोपहर फैसल एंड कंपनी की जांच की थी। तो पता चला कि इस वित्तीय वर्ष में व्यापारी निलटर्नओवर व लाइबिलिटी 1399 रुपये घोषित कर रहा था। फर्म ने मौजूदा समय में 5.06 करोड़ का स्टॉक होना स्वीकार किया, भौतिक जांच में 1.60 करोड़ का माल कम मिला।
व्यापारी ने बताया कि माल उन्होंने बेच दिया है, जिसका टैक्स नहीं जमा कर सके हैं। अनियमितता स्वीकारते हुए व्यापारी ने कैश लेजर से 10 लाख रुपये जमा किए। संयुक्त आयुक्त दयाशंकर ने बताया कि 5.06 करोड़ रुपये पर बनने वाले लगभग 90 लाख के टैक्स को भी संरक्षित किया गया है।
शराब दुकान के बाहर पेशाब करने के विवाद में खूनी झड़प। अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, 13 यूटयूबर समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर। अयोध्या।… Read More
तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपती से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार। अयोध्या। अयोध्या… Read More
दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश।… Read More
दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर। अयोध्या। अयोध्या दर्शन… Read More
कनक भवन में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन, भगवान राम को झूला झुलाकर संपन्न हुआ… Read More