
अयोध्या जिले के इनायत नगर थाने की हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम खड़भड़िया मजरे कल्याणपुर केवटानी में एक अधेड़ का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि ग्राम खड़भड़िया मजरे कल्याणपुर केवटानी निवासी 50 वर्षीय रामनरेश (पुत्र) रामप्यारे यादव का शव गांव के बाहर आम के पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे लटकता हुआ देखा गया। ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। इनायत नगर इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। परिजनों के मुताबिक़ मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More