अयोध्या उत्तर प्रदेश

चीनी मिल में लगी आग,चपेट में आई बगास की टाल-फायर फाइटर्स ने पाया काबू।

मसौधा चीनी मिल में लगी आग,चपेट में आई बगास की टाल-फायर फाइटर्स ने पाया काबू।

अयोध्या।
अयोध्या जिले में मसौधा में स्थित चीनी मिल के कन्वेयर बेल्ट में गुरुवार दोपहर बाद करीब 2 बजे आग लग गई। आग ने बगास के टाल को अपने चपेट में ले लिया। बगास के टाल में आग लगने की वजह का तो पता नहीं चल सका है, अलबत्ता मिल प्रबंधन की हजारों की बगास जलकर राख बन गई। सूचना पर पहुंचे दो दमकल गाड़ियों के साथ फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।

चीनी मिल के  वरिष्ठ अधिकारी व प्रबंधक कार्मिक विवेकानंद मिश्र ने बताया कि कर्मियों ने दोपहर बाद लगभग दो बजे देखा कि चीनी मिल के अंदर से बगास को खींचकर एकत्रीकरण स्थल तक ले जाने वाले वेल्ट कन्वेयर सिस्टम में आग लगी हुई है। इसके बाद चीनी मिल के निजी फायर सिस्टम से आग पर काबू पाने की मशक्कत शुरू हुई और सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। मौसम की तपिश और हवा के चलते आग की लपटें समूचे बगास टाल में फैल गई और बगास धू- धूकर जलने लगी। इसी बीच अग्निशमन केंद्र से दस्ते के साथ एक फायर टेंडर मौके पर पहुंचा और आज को काबू पाने की कावड़ में झूठ हालांकि मौके की नजाकत को देखते हुए दूसरा फायर टेंडर बुलाना पड़ा। कड़ी मस्कट के बाद आंख पर काबू पा लिया गया है उन्होंने लगभग 10 लाख रुपए के नुकसान की आशंका जताई है।

अग्निशमन शाखा प्रभारी नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि अग्निशमन अधिकारी द्वितीय प्रदीप कुमार पांडेय के नेतृत्व की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। मौके पर दो बड़े फायर टेंडर को मंगाना पड़ा था। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण की पड़ताल और क्षति का आंकलन कराया जा रहा है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago