सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

अयोध्या-प्रयागराज NH पर टाटिया नगर पुल का स्लैब टूटा,4 दिन पहले ही रिपेयरिंग करके चालू कराया गया था।

अयोध्या-प्रयागराज NH पर टाटिया नगर पुल का स्लैब टूटा,चार दिन पहले ही रिपेयरिंग करके चालू कराया गया था।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले में राम वन गमन मार्ग अयोध्या-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर टाटिया नगर पुल की स्लैब फिर टूट गई। इस पर ट्रैफिक को वन वे कर दिया गया है। तीन दिन पूर्व ही स्लैब रिपेयरिंग के बाद पुल से आवागमन शुरू किया गया था। बता दें कि 15 माह में 6 बार और दस दिन में पुल कि स्लैब दूसरी बार टूटी है। टाटिया नगर पुल पर हजारों हैवी वाहनों का आवागमन प्रतिदिन होता है। इस रूट से जहां अयोध्या और प्रयागराज, गाजीपुर, बलिया और वाराणसी, लखनऊ तक के भारी वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। ऐसे में पुल पर भार अधिक होने के चलते स्लैब क्रैक हो जा रही है। NHAI इसे बार-बार रिपेयर करके चालू कर देता है, लेकिन रिपेयरिंग में मानक को तार-तार किया जा रहा है।

स्थिति ये है कि बिना ढलाई किए हुए केवल 3-4 और 6 सूत की सरिया लगाकर ऊपर से डामर का लेपन कर दिया जा रहा है। इससे भी बार-बार समस्या आ रही है। बीती रात से ही भारी वाहन व चार पहिया वाहन शहर से गुजारे जाने लगे हैं। ऐसे में तेज फर्राटा भरते गुजर रहे वाहनों से बड़ा खतरा फिर मंडराता दिख रहा है।

editor

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

6 hours ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

2 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

3 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago