जौनपुर - उत्तर प्रदेश

जौनपुर में BJP नेता प्रमोद यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 44 साल पहले पिता को भी गोलियों से भूना था।

जौनपुर में BJP नेता प्रमोद यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 44 साल पहले पिता को भी गोलियों से भूना था।

जौनपुर।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। जिले के बोधापुर गांव निवासी भाजपा के किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव करीब (44) वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौजूदा समय में भाजपा संगठन के जिला महामंत्री थे। घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। भाजपा नेता की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस टीम आनन-फानन मौके पर पहुंची और छानबीन कर रही है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

प्रमोद यादव को अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार की सुबह उनके घर के बाहर ही गोली मार दी। बदमाशों ने उन्हें तीन गोलियां मारी और घटनास्थल से कुछ दूर आगे बाइक छोड़ फरार हो गए। वहीं, प्रमोद को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौके पर बदमाशों की बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी है। मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा भी पहुंचे हैं। स्थानीय लोगों व परिवार वालों से पूछताछ कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

प्रमोद यादव भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष थे। इसके पहले 2012 में वे मल्हनी से भाजपा के टिकट से ही दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। घटना की सूचना पर मौके पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा है। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

प्रमोद यादव के पिता राजबली यादव की भी वर्ष 1980 में गोली मारकर हत्या हुई थी। वे जनसंघ से जुड़े थे। शाम को हल्की बारिश में वे शहर से एक मित्र के साथ पैदल घर जा रहे थे। जहां पहले से ही घात लगाए बैठे बदमाश ने उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। वे एक बार जनसंघ के टिकट पर रारी विधानसभा से चुनाव लड़े थे परंतु हार गए थे।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago