
सुल्तानपुर जिले में बुधवार की देर शाम तेरह वर्षीय बालिका का शव कमरे के अंदर दुपट्टे पर लटकता हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पूरा मामला हलियापुर थाना क्षेत्र के जुगराजगढ़ मजरे फत्तेपुर का है।
आपको बता दें कि इसी गांव की ललिता (13) पुत्री स्व. कामख्या पासी शाम को घर में भोजन बना रही थी। उसकी पांच साल की छोटी बहन रुचि दरवाजा पीट कर रो रही थी, दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों ने देर तक रोने की आवाज सुनकर दरवाजा खटखटाया। न खुलने पर खिड़की तोड़कर अंदर देखा तो लड़की पक्के कमरे में दोनो तरफ दीवार के सहारे लटके एक बांस में दुपट्टे से लटकी हुई थी। आसपास लोगो ने उसे उतारा तो तब तक उसकी जान चुकी थी। सूचना पर बल्दीराय सीओ सौरभ सामंत, हलियापुर थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है।
मृतक के पिता की चार साल पहले दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है। उसकी मां एक बच्ची के साथ दूसरे के साथ चली गई है। बड़ी बहिन की शादी हो गई है। इकलौता भाई ननिहाल में रहता है। यहां बाबा जंग बहादुर के साथ वह रहती थी। घटना के समय बाबा भी घर पर नहीं थे।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More