गोंडा - उत्तरप्रदेश

एंटी करप्शन टीम ने सीएमओ ऑफिस के बाबू को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

एंटी करप्शन टीम ने सीएमओ ऑफिस के बाबू को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

गोंडा।

गोंडा जिले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी-करप्शन ऑर्गनाइजेशन) की ट्रैप टीम ने सीएमओ कार्यालय पर तैनात बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। चिकित्सा प्रतिपूर्ति का लाभ दिलाने के लिए वरिष्ठ सहायक ने वन विभाग के कर्मचारी से पांच हजार रुपये की मांग की थी। पैसे हाथ में लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन की इस कार्रवाई से सीएमओ कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के विशुनपुर बैरिया निवासी वन विभाग के कर्मी रघुराज सोनकर ने सीएमओ कार्यालय पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। चिकित्सा प्रतिपूर्ति पटल देख रहे वरिष्ठ सहायक धर्मेश कुमार राय ने प्रतिपूर्ति पास कराने के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत रघुराज ने एसीओ से की।शिकायतकर्ता के साथ मिलकर टीम की ओर से जाल बिछाया गया। दोपहर 11:45 बजे के आसपास रघुराज पैसे लेकर सीएमओ कार्यालय के लिपिक कक्ष में गया लेकिन धर्मेश राय ने उसे थोड़ी देर इंतजार करने को बोला। वह कक्ष से वापस आकर इंतजार करने लगा, इस दौरान उसके लिपिक की पूरी रेकी की। करीब 30 मिनट बाद फिर बाबू के पास जाकर मेज के सामने बैठा। मेज के नीचे से पैसे पकड़ाते ही 12.15 मिनट पर एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाना गोंडा के ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली नगर में तहरीर दी।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago