अयोध्या उत्तर प्रदेश

हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर शव रख किया अयोध्या – रायबरेली मार्ग जाम।

हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर शव रख किया अयोध्या – रायबरेली मार्ग जाम।

अयोध्या।

अयोध्या कैंट थाना क्षेत्र में युवा प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हुई हत्या से भड़के ग्रामीणों और परिजनों ने मंगलवार सुबह मऊ शिवाला के पास शव रखकर अयोध्या-रायबरेली हाईवे जाम कर दिया। वो हत्या आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस-प्रशासन विरोधी नारेबाजी भी की गई। पुलिस ने मान-मनौव्वल कर 12 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन देकर किसी तरह जाम खुलवाया। हत्याकांड को लेकर सोमवार से ही पनप रहा, आक्रोश मंगलवार को हाइवे पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन हाईवे पर उतर आए। इसमें आसपास के लोग भी शामिल हो गए। करीब एक घंटे तक सड़क पर शव रख लोग प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे। जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर यातायात भी बाधित रहा। 

मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के मक्खापुर गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पूराकलंदर थाना क्षेत्र ग्राम टोनिया, मऊयदुवंशपुर निवासी विशाल यादव 25 वर्ष  रविवार मध्य रात्रि कैंट थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के पिता रामबली यादव की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया और दो संदिग्धों को हिरासत में भी ले लिया है। अभी तक कोई ठोस कार्रवाई न होने पर लोग नाराज हैं। बताया गया कि पुलिस की ओर से 12 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने के आश्वासन दिया है।

मृतक के पिता की ओर से नामजद तहरीर दिए जाने के बाद 36 घंटे बाद गिरफ्तारी न होने पर लोग भड़क गए। लोगों और परिजनों का कहना है कि जब नाम दे दिए गए हैं तो पुलिस गिरफ्तारी क्यों नहीं कर रही है। आरोप है कि समय लंबा दिया गया तो आरोपित भाग भी सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक विशाल यादव बहुत सीधा और व्यवहार कुशल भी था।

एसपी मधुबन सिंह ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर कैंट थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से विवेचना की जा रही है। दो संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा।

 

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago