धरना देना दो छात्राओं को पड़ा भारी, कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन ने हॉस्टल से निकाला।

धरना देना दो छात्राओं को पड़ा भारी, कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन ने हॉस्टल से निकाला

अयोध्या।

अयोध्या कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास से दो छात्राओं को निष्कासित कर दिया है। दोनों छात्राएं अब विश्वविद्यालय परिसर स्थित गेस्ट हाउस में रहने को विवश हैं।
2 माह पूर्व विश्वविद्यालय स्थित पशुपालन व प्रशिक्षण महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने सरकार की ओर से प्राप्त की जा रही छात्रवृत्ति विसंगति को लेकर कृषि विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर धरना किया था, जिसमें वेटरनरी कॉलेज के फाइनल ईयर की दो छात्राओं प्रशंसा चौरसिया व निकिता सिंह ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किए जाने के लिए छात्र छात्राओं को एकजुट किया था।
विश्वविद्यालय ने छात्राओं के मनोबल को कुचलने का कुचक्र रचा और छात्रावास में रह रही अन्य छात्राएं इनके प्रभाव में न आ सकें इसके लिए अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डी नियोगी ने प्रशंसा चौरसिया व निकिता सिंह को छात्रावास से निष्कासित किए जाने का आदेश दिया था।
घबराई दोनों छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित गेस्ट हाउस में अपना आशियाना ढूंढ लिया। विगत 2 दिनों से यूपी कैटेट की परीक्षा चल रही है, जिसको लेकर तमाम बाहरी व्यक्ति गेस्ट हाउस पहुंचे थे। भारी भीड़ देखने के बाद छात्राओं ने विश्वविद्यालय के जिम्मेदार अधिकारियों को दुखड़ा सुनाया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

10 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

10 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

16 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

19 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago