अयोध्या में धारा 144 लागू, अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए प्रशासन अलर्ट।

अयोध्या में धारा 144 लागू, अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए प्रशासन अलर्ट।
अयोध्या।
अयोध्या अग्निपथ योजना का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को यहां प्रदर्शन करने जा रहे युवाओं को कस्टडी में लिया गया है। पुलिस युवाओं को समझाने में जुटी हुई है। तकरीबन 12 से भी अधिक युवाओं को अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया गया है।
इन युवाओं को जाम लगाने के लिए उनके मोबाइल पर मैसेज आया था। उधर, मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन और भी चौकन्ना हो गया है। एसएसपी ने सेना अभ्यर्थियों से अपील की है कि किसी भी तरह का प्रदर्शन न करें। जिले में धारा 144 लगी हुई है।
अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। डीएम नीतीश कुमार व एसएसपी शैलेश पांडे खुद सड़क पर उतर हालात का जायजा ले रहे हैं। डीआईजी रेलवे सौमित्र यादव भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को लेकर सभी अधिकारियों ने जायजा भी लिया।
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन व अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शनिवार को अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से 1 दर्जन से अधिक युवाओं को कस्टडी में लिया गया। कोतवाली नगर व कैंट थाने पर युवाओं को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। खबर है कि बच्चों के मोबाइल मैसेंजर पर रोड जाम करने का मैसेज आया था। हालांकि प्रशासन की मुश्तैदी की वजह से जिले में शांति व्यवस्था कायम है।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

11 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

11 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

17 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

20 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago