सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप।

हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर अयोध्या जिले की रहने वाली महिला के पति ने शहर के एक हॉस्पिटल संचालक चिकित्सक पर पत्नी के ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कोतवाली नगर में जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चौरेबाजार (भरहूखाता) निवासी एक शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनकी पत्नी का शहर के अमहट स्थित अनमोल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. एसके सोनी (संजीव कुमार सोनी) ने ऑपरेशन किया था। चिकित्सक ने पत्नी की ओवरी का लापरवाही से ऑपरेशन कर दिया था। पीड़ित ने गत वर्ष 24 जून को इसकी जन शिकायत दर्ज कराई थी।

मुख्य चिकित्साधिकारी सुल्तानपुर की गठित मेडिकल बोर्ड की जांच आख्या का उल्लेख भी शिकायतकर्ता ने किया है। आरोप है कि अब चिकित्सक अपने आपराधिक सहयोगियों से लगातार जान से मरवा देने की धमकी दे रहे हैं।

कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मंगलवार को धारा-279,420,120-B,326,504,506 को केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago