अयोध्या उत्तर प्रदेश

महबूबगंज से काशी की बस सेवा शुरू, अब क्षेत्रवासी काशी विंध्याचल और चौकिया धाम का दर्शन कर सकेंगे।

महबूबगंज से काशी की बस सेवा शुरू, अब क्षेत्रवासी काशी विंध्याचल और चौकिया धाम का दर्शन कर सकेंगे।

गोसाईगंज_अयोध्या।

अयोध्या जिले के गोसाईगंज क्षेत्रवासियों के लिए एक नई खुशखबरी आई है, क्योंकि महबूबगंज से काशी तक (वाया अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर) बस सेवा की शुरुआत हो गई है। अब क्षेत्रवासी एक ही दिन में चौकिया धाम, विंध्याचल धाम और बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन कर वापस लौट सकते हैं।

बस सेवा का उद्घाटन बुधवार को विधायक अभय सिंह के पिता भगवान बख्श सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर चेयरमैन विजयलक्ष्मी जायसवाल और सभासद आरती जायसवाल भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

अकबरपुर के एआरएम कुंवर हरिओम श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया कहा कि अब क्षेत्रवासियों को धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए यात्रा में समय की कोई परेशानी नहीं होगी। उन्हें एक ही दिन में इन प्रमुख मंदिरों का दर्शन करने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर सभासद कल्लू कुरैशी, प्रवीण कसौधन, प्रशांत गुप्ता, जगदीश कुमार जायसवाल, ओंकार जायसवाल, प्रकाश जायसवाल, अकबाल अंसारी, इस्तियाक अंसारी, पूर्व प्रधान नागेंद्र गोस्वामी, बेलवारी खान गांव के प्रधान शेखर वर्मा, काजीपुर गाड़र के प्रधान राजू पाल, और केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नगर अध्यक्ष उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago