अयोध्या उत्तर प्रदेश

अवैध खनन का खेल, बाबा बाजार में रात को चलता है मिट्टी माफियाओं का काम, प्रशासन मौन।

अवैध खनन का खेल, बाबा बाजार में रात को चलता है मिट्टी माफियाओं का काम, प्रशासन मौन।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के बाबा बाजार थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम होते ही मिट्टी माफिया सक्रिय हो जाते हैं। रात भर चलने वाले इस अवैध कार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

वीडियो में एक ट्रैक्टर रात में मिट्टी की ढुलाई करता दिखाई दे रहा है। यह खनन थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के पास का बताया जा रहा है। खनन के लिए आवश्यक परमिट की जानकारी किसी को नहीं है।

ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया स्थानीय पुलिस और पीआरबी पुलिस से संपर्क में रहते हैं। जब कभी शिकायत होती है, उच्च अधिकारियों की टीम के पहुंचने से पहले ही खनन करने वाले ट्रैक्टर ट्राली और मशीन लेकर गायब हो जाते हैं। टीम के जाने के बाद फिर से काम शुरू कर देते हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार स्थानीय खनन विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। खनन विभाग के कर्मचारी क्षेत्र में घूमते रहते हैं, फिर भी अवैध खनन जारी है।

थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद का कहना है कि इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है, और न अवैध खनन की सूचना मिली थी, अगर ऐसा हुआ होगा तो राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की मदद से ही कार्यवाही किया जाना संभव है। क्षेत्रीय लेखपाल की मदद से जांच करने के बाद कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago