हाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे व ड‍िप्‍टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने क‍िए रामलला के दर्शन, सरयू की करेंगे आरती

महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे व ड‍िप्‍टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने क‍िए रामलला के दर्शन, सरयू की करेंगे आरती।

फेसबुक फोटो

अयोध्या

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे आज हजारों शिवसैनिकों के साथ अयोध्‍या पहुंचे। राजा राम की नगरी में श‍िंदे का फूल मालाओं के साथ जय श्री राम के नारों के साथ जोरदार स्‍वागत हुआ। सरयू तट पर बने अस्थाई हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वह कुछ ही फासले पर स्थित महंत रामचंद्र दास परमहंस की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने गए।  उनके साथ महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस , और उनके सांसद पुत्र श्रीकांत शिंदे सहित महाराष्ट्र सरकार के अनेक मंत्री भी थे। महंत रामचंद्रदास परमहंस के शिष्य आचार्य नारायण मिश्र ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों को उत्तरीय भेंट कर उनका स्वागत किया। मंदिर आंदोलन के अग्रणी नायकों में शुमार रहे महंत रामचंद्र दास परमहंस के प्रति आस्था अर्पित करने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का काफिला राम जन्मभूमि की ओर उन्मुख हुआ। शिंदे ने रामलला का पूजन अर्चन करने से पूर्व राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का अवलोकन भी किया और रामलला का दर्शन करने के बाद लौटते हुए उनका काफिला बजरंगबली की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी की ओर उन्मुख हुआ। बता दें क‍ि श‍िंंदे का हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क में उतरा था। इसके बाद कुछ दूर तक सीएम ने जीप पर खड़े होकर समर्थकों का अभ‍िवादन स्‍वीकार क‍िया। इसके बाद सीएम एकनाथ शिंदे पैदल ही रामलला के दर्शन के लिए निकल पड़े थे।  उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में शिवसेना से जुड़े सांसद, विधायक एवं महाराष्ट्र से आए साधारण कार्यकर्ता शामिल रहे। यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी रहे। इस दौरान अपने उद्बोधन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्तकी तथा कहा कि आज बाल ठाकरे का सपना साकार होते देखकर अपार प्रसन्नता हुई है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago