अयोध्या आस-पास

अयोध्या के लोगों के लिए खुशखबरी, लंबे इंतजार के बाद शुरू हुआ इस ओवरब्रिज का निर्माण‌।

अयोध्या के लोगों के लिए खुशखबरी, लंबे इंतजार के बाद शुरू हुआ इस ओवरब्रिज का निर्माण‌।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी में मोदहा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए सामान शिफ्टिंग की अनुमति रेलवे से कार्यदायी संस्था सेतु निगम को मिल गई। सेतु निगम ने सामान की शिफ्टिंग शुरू कर दी है। अनुमति के बाद अनधिकृत निर्माण व निर्माण में आने वाले मकान आदि के अधिग्रहण की प्रक्रिया निगम शुरू कर चुका है।
740 मीटर लंबा फोरलेन ओवरब्रिज कौशलपुरी की तरफ से शुरू होकर 14 काेसी परिक्रमा वाले रास्ते से लोकप्रिया हास्पिटल तक जाएगा। यह वह ओवरब्रिज है जिसके निर्माण के लिए अक्टूबर 2021 में स्वीकृति शासन से मिली थी। इसके साथ व बाद में स्वीकृत पांच रेलवे क्रासिंगों के ओवरब्रिजों का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके शुरू होने में लगभग 27 महीने लग गए। समय से निर्माण न शुरू होने पर पुनरीक्षित आगणन शासन को मंजूरी के लिए भेजना पड़ा। ओवरब्रिज का निर्माण लटक जाने से इसकी लागत भी 27 करोड़ रुपये बढ़ गई। स्वीकृति के समय इसकी लागत लगभग 73 करोड़ रुपये आंकी गयी थी। 40 करोड़ रुपये निर्माण के लिए शासन से अवमुक्त हो चुके हैं।
नाका व कौशलपुरी की तरफ से आने वालों को कलेक्ट्रेट के लिए सर्विस लेन से घूम कर जाना होगा। दिसंबर 2025 निर्माण की डेडलाइन कार्यदायी संस्था को मिली है। निर्माण के बाद रेलवे क्रासिंग स्थायी रूप से बंद हो जाएगी। इसी आवेरब्रिज से 14 कोसी परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं को जाना होगा। लगभग एक अरब की लागत से इसका निर्माण होगा।
फरवरी के अंतिम सप्ताह तक निर्माण शुरू होने हो जाने का दावा सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल करते हैं। उनके अनुसार रेलवे क्रासिंग की केबिन आदि का ध्वस्तीकरण निर्माण के साथ शुरू हो जाएगा। नाका की तरफ ओवरब्रिज अयोध्या विकास प्राधिकरण की अवधपुरी कालोनी से शुरू होगा। ओवरब्रिज के दोनों तरफ सर्विसलेन होगी। इसके निर्माण से मोदहा में लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगा। कौशलपुरी, प्रयागराज व रायबरेली हाईवे जाने वालों का यह ओवरब्रिज बहुत समय बचाएगा।
editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

10 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

20 hours ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

7 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

7 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago