
#image_title
सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। जख्मी हालत में युवक को स्थानीय लोग और परिजनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टर ने उनको सुल्तानपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे मोती राम तिवारी का पुरवा मजरे ऐंजर गांव के पास की है। वहीं पेट्रोल पंप के पास पीड़ित प्रदीप सिंह पुत्र बब्बन सिंह तरडसा मजरे एंजर थानाक्षेत्र बल्दीराय रविवार को निकल रहे थे। इसी बीच बाइक सवार तीन बदमाश बगल से आए और असलहे से फायरिंग करने लगे। स्थानीय लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। परिजनों को सूचना दी गई। आनन-फानन में लहूलुहान प्रदीप सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय लाया गया।
थानाध्यक्ष बल्दीराय अमरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जांच पड़ताल कर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है । जल्दी ही हमलावरों पर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। जमीन पर कब्जे को लेकर प्रदीप सिंह व कुंवर सिंह के बीच 2 जून 2020 को मारपीट हुई थी। जिसमें कुंवर बहादुर सिंह की हत्या हो गई थी। बाद 21 जुलाई 2020 को उनके विपक्षियों ने प्रदीप सिंह की बेटी श्रद्धा सिंह का हाथ पैर बांधकर जला दिया था। अग्निकांड में प्रदीप सिंह की बेटी की मौत हो गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन एसपी शिवहर मीणा ने तत्कालीन थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था। लंबे समय तक परिजनों ने मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। मामले में खतौनी की जमीन पर विपक्षियों द्वारा जबरन शव का अंतिम संस्कार किया गया था। जिसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More