हनुमानगढ़ी मंदिर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी के घर में लगी आग, जिंदा जले पति-पत्नी

हनुमानगढ़ी मंदिर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी के घर में लगी आग, जिंदा जले पति-पत्नी।

फोटो गैलरी

अयोध्या।

एक तरफ धर्म नगरी अयोध्या में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे रविवार को आएंगे,उनके स्वागत को लेकर तैयारियां जारी है। लेकिन दूसरी ओर शहर के ही प्रमुख रिहायशी इलाके स्थित हनुमानगढ़ी क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक घटना के चलते स्थानीय व्यापारी शोक में डूब गया।संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग के चलते व्यापारी पति-पत्नी के जिंदा जल जाने का मामला सामने आया है,घटना देर रात की बताई जा रही है जिसमें घर के अंदर मौजूद पति पत्नी जिंदा जल गए, जिस कारण उनकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  प्रत्यक्षदर्शी महिला  का कहना है कि अयोध्या के हनुमानगढ़ी क्षेत्र स्थित शहीद मार्ग पर व्यापारी रमेश गुप्ता की दुकान है, जिसमें वह पतंग और लिया प्रसाद बेचने का काम करता और शनिवार की देर रात पति और पत्नी दुकान के अंदर ही सो रहे थे,अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में आग लग गई।आग  भीषण थी  कोई  भी कुछ समझ नहीं पाया और घर के अंदर सो रहे व्यापारी रमेश गुप्ता और उनकी पत्नी बुरी तरह जल गए। आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई।साथ ही दोनों घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, घटना के बाद व्यापारियों में शोक की लहर है,दुकान में इतनी भीषण आग किन परिस्थितियों में लगी ये जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है। व्यापारी नेता नंद कुमार गुप्ता  ने बताया कि इस घटना में बेहद मिलनसार रमेश गुप्ता की मौत हुई है,व्यापार मंडल उनके साथ हुए हादसे पर शोक जताते है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

22 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

22 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago