बीकापुर - अयोध्या

हाईस्कूल की छात्रा लापता, अपहरण का केस दर्ज।

हाईस्कूल की छात्रा लापता, अपहरण का केस दर्ज।


बीकापुर_अयोध्या ।
बीकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बाजार गई हाईस्कूल की छात्रा लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद पता न चलने पर एक सप्ताह बाद रविवार को किशोरी के भाई ने गांव के ही निवासी एक युवक के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कराया है।
हैदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 15 वर्षीय किशोरी बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट में संचालित एक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है।


छात्रा के भाई का आरोप है कि सात जुलाई को उसकी बहन खजुरहट गई थी, लेकिन शाम तक नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद किशोरी के भाई ने गांव के ही युवक प्रदीप उर्फ राजू पर अपहरण का आरोप लगाया है।
हैदरगंज थाना प्रभारी मो. अरशद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर तलाश कराई जा रही है।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago