
श्री रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का कार्य अपनी गति पर है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भरोसा है कि दिसंबर 2023 तक मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर श्री राम जन्मभूमि मंदिर का कार्य वर्षा के कारण थोड़ा विलंबित होने के बाद फिर से गति पकड़ चुका है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की इसके निर्माण कार्य की लगातार मानिटरिंग भी कर रहा है। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा भी लगातार अयोध्या का दौरा कर निर्माण कार्य का जायजा भी लेते हैं।
अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भरोसा है कि मंदिर दिसंबर 2023 के पहले ही बनकर तैयार हो जाएगा। ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने बताया कि मंदिर का प्लिंथ पांच लेयर में 15 फीट ऊंची बनकर तैयार हो गई है। इसके ऊपर मुख्य मंदिर के पत्थरों की लेयर करीब 15 फीट ऊंची खड़ी हो गई है।इससे पहले मंदिर के गर्भ गृह का निर्माण जून से शुरू हो गया था। अब तो इसके संगमरमर के पिलर खड़े हो गए हैं। इसके अलावा पूरे प्लिंथ के क्षेत्र में भी अब पत्थरों के पिलर खड़े हो रहे हैं।
श्रीराममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बंसल ने बताया कि वर्षा के चलते काम प्रभावित हुआ है जो इस सप्ताह फिर शुरू हो गया है। यहां पर जलभराव का पानी पंप से निकाला गया है। चंपत राय ने बताया कि भव्य मंदिर में रामलला को जनवरी 2024 में मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त में स्थापित कर श्रद्धालुओं के लिए रामलला का दर्शन शुरू करवा दिया जाएगा।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More