पूराकलंदर- अयोध्या

अज्ञात कारणों से महिला ने नहर में लगाई छलांग।

अज्ञात कारणों से महिला ने नहर में लगाई छलांग।


अयोध्या।

अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के डाभासेमर के पास शारदा सहायक नहर में सोमवार को एक विवाहित महिला ने नहर में छलांग लगा दी। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। जिस पर सिपाही यदुवीर यादव व रितिक ने ग्रामीणों के साथ महिला को बचाने के लिये नहर में छलांग लगा दी और महिला को बेहोश अवस्था में नहर से निकालकर इलाज के लिये जिला अस्पताल भिजवाया जहां उसका इलाज चल रहा है।
थाना प्रभारी पूराकलंदर रतन शर्मा ने बताया कि सोमवार को उनको सूचना मिली कि किसी अज्ञात महिला शारदा सहायक नहर में कूद गई है  थाना प्रभारी रतन शर्मा अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुँचे और महिला को बचाने के लिये सिपाही यदुबीर यादव और रितिक ने ग्रामीणों के साथ नहर में छलांग लगाई और विवाहित महिला को बाहर निकाल लिया और अस्पताल भेज दिया गया । जहां पर उसका इलाज चल रहा है। महिला की पहचान रेनू पत्नी अंगद उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी पिपरी थाना पूराकलंदर के रूप में हुई है।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago