इनायत नगर - अयोध्या

हत्याभियुक्तों को बचाने के लिए दरोगा ने डिलीट कर दिया मोबाइल का डाटा।

हत्याभियुक्तों को बचाने के लिए दरोगा ने डिलीट कर दिया मोबाइल का डाटा।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में युवती से प्रेम प्रसंग के चलते बीएड के छात्र को जबरन फांसी पर लटकाकर हत्या कर देने के मामले में मां और उसके दो बेटों व दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश हुआ है। यह आदेश विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट राकेश कुमार की अदालत से हुआ।

अधिवक्ता शैलेंद्र जायसवाल ने बताया कि सावित्री देवी निवासी मलेथू खुर्द थाना इनायत नगर का बेटा इंद्र कुमार बीएड द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके साथ उसके गांव की युवती भी बीएड कर रही थी। दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी युवती के घर वालों को हुई। 12 मार्च 2023 को युवती के भाई धर्मेंद्र गुप्ता, महेंद्र गुप्ता और उनकी मां मूर्ति देवी ने इंद्र कुमार के घर जाकर उसे जान से मार डालने की धमकी दी। इसकी रिकॉर्डिंग इंद्र कुमार के मोबाइल फोन में टेप हुई थी। 14 मार्च 2023 की शाम  धर्मेंद्र व महेंद्र, इंद्र कुमार के घर गए और उसकी मां से कहा कि पुलिस आई है। इंद्र कुमार को भेज दो इंद्र कुमार दोनों लोगों के साथ चला गया। इसके बाद उसकी लाश गांव के पोखरिया तालाब के पास जामुन के पेड़ पर लटकी मिली। आरोप है कि धर्मेंद्र, महेंद्र और उनकी मां मूर्ति देवी ने मिलकर फांसी के फंदे पर लटका दिया। 

 घटना की शिकायत मृतक की मां ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से की। इसकी जांच के लिए हैरिंग्टनगंज पुलिस की के प्रभारी रजनीश पांडेय ने इंद्र कु· का मोबाइल लिया था। इसमें दोनों भाइयों उसकी मां द्वारा गाली दिए जाने और से मार डालने की धमकी दिए की ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद थी।

मोबाइल में सुरक्षित डाटा को चौकी इंचार्ज रजनीश पांडेय ने अभियुक्तों को लाभ पहुंचाने के लिए डिलीट कर दिया। हालांकि ऑडियो डाटा को मृतक के परिवारजनों ने दूसरे मोबाइल में भी सुरक्षित कर रखा है। अब मामले में कोर्ट से एफआईआर दर्ज करने का आदेश हुआ है। कोर्ट ने थानाध्यक्ष इनायत नगर को मामले में रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना करने का आदेश दिया है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago