तारुन-अयोध्या

भूमि के विवाद में सेवानिवृत्त अध्यापक की गाड़ी चढ़ाकर हत्या।

भूमि के विवाद में सेवानिवृत्त अध्यापक की गाड़ी चढ़ाकर हत्या।

तारून_अयोध्या।

अयोध्या जिले के तारुन थाना क्षेत्र के रामपुर भगन में भूमि विवाद में वाहन से टक्कर मार कर शुक्रवार को की गई बुजुर्ग की हत्या के आरोप में तारुन थाने की पुलिस द्वारा मृतक के पुत्र रवि शंकर तिवारी की तकरीर पर आरोपी पिता पुत्र नौशाद अली और जुबेर अली निवासी रामपुर भगन के विरुद्ध साजिश करके हत्या करने की धारा में अभियोग पंजीकृत किया है। बताया गया कि मृतक पूर्व शिक्षक राम तीरथ तिवारी निवासी रामपुर भगन शुक्रवार सुबह दाढ़ी बनवाने के लिए रामपुर भगन बाजार आए थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दिया।

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामला दो अलग-अलग संप्रदाय का होने के चलते पुलिस द्वारा सजगता बरती गई। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मृतक का अंतिम संस्कार नंदीग्राम भारत कुंड के अंत्येष्टि स्थल पर किया गया जिसमें तमाम लोग शामिल हुए और शोक संवेदना जताया। पुलिस मामले की गहनता से जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

editor

Recent Posts

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

21 seconds ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 minutes ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago